स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में रोमांचक स्लो साइकिल रेस का आयोजन
BHT news, ऊना स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में वर्ष 2025 में एक अनोखी और उत्साहजनक स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता एक भव्य इंटर- हॉउस स्पोर्ट्स इवेंट का हिस्सा थी, जिसमें विद्यालय के कुल 50 छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता की विशेषता यह थी कि प्रतिभागियों को साइकिल को सबसे धीरे चलाना था—बिना संतुलन खोए। रफ़्तार नहीं, बल्कि संतुलन, नियंत्रण और धैर्य इस रेस की असली कसौटी थे। प्रतियोगिता में प्रभजोत कक्षा सातवीं रूबी ने असाधारण संतुलन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। नैतिक कक्षा छठी ने शानदार प्रदर्शन के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि प्राकुल कक्षा छठी ने दमदार मुकाबले के बाद तृतीय स्थान अपने नाम किया। साथ ही अयान कक्षा छठी ,आरव कक्षा सातवीं ,अक्षत कक्षा सातवीं, कार्तिक कौशल कक्षा आठवीं, सूर्यांश कक्षा सातवीं ,आदित्य कक्षा आठवीं और विराज ठाकुर कक्षा आठवीं को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विद्यालय के एमडी धीरज शर्मा ने विजेताओं को मेडल प्रदान किए और सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा ऐसी रचनात्मक और चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिताएँ छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ाते हैं, बल्कि आत्मनियंत्रण, धैर्य और मानसिक मजबूती भी सिखाते हैं।” साथ ही उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन करवाने की घोषणा की। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया।

































