करनाल के ज्वैलर से लाखों केे जेवर हड़पने वाले दंपती ग्रेटर नोएडा से गिरफतार
करनाल, आशुतोष गौतम (29 सितंबर) कुछ दिन पहले सै.14 में रहने वाले एक ज्वैलर से उसके पड़ोस में किराये पर रहने वाले दंपती उससे लाखों रूपये की ज्वैलरी लेकर रफुचक्कर हो गए। ज्वैलर ने अपने तौर पर उनकी तलाश की, लेकिन उनके संबंध मे उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। ज्वैलर द्वारा थाना शहर में धोखा देने वाले व्यापारी के खिलाफ शिकायत दी, जिसके आधार पर मुकदमा धारा 406,420,506 भादस के तहत थाना शहर में दर्ज किया गया। यह मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया के संज्ञान में आया तो उन्होंनें मामलें की गंभीरता को देखते हुए करनाल पुलिस की क्राइम युनिट डिटैक्टीव स्टाफ इन्चार्ज निरीक्षक विजय कुमार को मामले की जांच कर आरोपियोंं को गिरफतार करने की जिम्मेवारी सौंपी। पुलिस कप्तान के आदेशानुसार निरीक्षक विजय कुमार ने एएसआई हिम्मत सिंह की अध्यक्षता में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। उनकी टीम ने मामलें की सभी कड़ीयो को जोड़ते हुए आरोपी दंपती के संबंध मे सारी जानकारी जुटाई और ग्रेटर नोएडा युपी से दोनों आरोपियोंं नरेश अग्रवाल पुत्र जगदीश अग्रवाल और प्रेरणा अग्रवाल पत्नी नरेश अग्रवाल वासीयान नई अनाज मंडी सिविल हस्पताल के पास सिरसा हाल किरायेदार सै.14 करनाल को गिरफतार किया गया। एएसआई हिम्मत सिंह व उनकी टीम द्वारा दोनों आरोपीयों को माननीय अदालत के सामने पेश किया गया। जहां से आरोपी नरेश अग्रवाल का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया व उसकी पत्नी एवं आरोपीया प्रेरणा अग्रवाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दौराने रिमांड पुलिस ने पुछताछ कर आरोपी नरेश अग्रवाल की निशाानदेही पर उसके सिरसा के मकान से करनाल के ज्वैलर से धोखे से लिए गए करीब 180 ग्राम सोने के सभी आभूषण बरामद किए गए, इन आभूषणों की अनुमानित किमत करीब 07.50 लाख रूपये है। आरोपी की रिमांड अवधी समाप्त होने के बाद आज पुलिस टीम द्वारा उसे पून: अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जिला जेल भेज दिया गया।





























