वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य ठाकुर का अंडर-14 राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन
बीएचटी न्यूज, ऊना। वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय की कक्षा आठवीं ‘ए’ के होनहार छात्र शौर्य ठाकुर का अंडर-14 राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 24 से 26 जुलाई, 2026 तक मंडी में आयोजित होगी, जिसमें शौर्य जिला ऊना का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। शौर्य की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनुज वशिष्ट ने शौर्य को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शौर्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिला ऊना और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने भी शौर्य को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं और उन्हें भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देती हैं।





























