जनमंच में 230 जन समस्याएं प्राप्त हुई, अधिकतर का मौके पर हुआ समाधान
ऊना (8 सिंतबर)- चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के एडीबी भवन में आज जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनमंच सरकार का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है और चिंतपूर्णी विधानसभा में ये तीसरा जनमंच हो रहा है, जो लोग कार्यालयों में जाकर अपनी समस्या नहीं कह सकते हैं उन्हें सरकार ने ये मंच प्रदान किया है जहां वे अपनी समस्या निःसंकोच कह सकते हैं। लोगों को बार-बार सरकारी कार्यक्रमों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिला है। जनमंच गरीबों व पिछड़ों की समस्याओं को सुनने का बेहतर मंच है। डॉ. सहजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में गरीबों के हितों के लिए काम करने वाली सरकार काम कर रही है। वर्तमान सरकार गृहिणी सुविधा योजना, उज्ज्वला योजना, हिमकेयर तथा आयुष्मान भारत योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिससे कमजोर वर्गों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में देशभर के 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए तक का निशुल्क स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने का भी प्रयास कर रही है ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। प्रदेश सरकार उद्योगों को आकर्षित करने के लिए धर्मशाला में इनवेस्टर मीट का आयोजन करने जा रही है। राज्य में उद्योग लगने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कार्यालयों में भटकने से मिला छुटकाराः बलबीर सिंह
जनमंच में विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि पहले लोगों की छोटी से छोटी समस्या के लिए सरकारी कार्यालयों में भटकना पड़ता था। लेकिन अब प्रदेश सरकार का जनमंच कार्यक्रम एक ऐसा कार्यक्रम बन गया है जहां उस व्यक्ति की समस्या सुनी जाती है और मौके पर ही संबधित विभागों को निपटारा करने के आदेश भी दिए जाते हैं। उन्होंने जनमंच कार्यक्रम शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
कुल 230 जन समस्याओं का हुआ निपटारा
जनमंच में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों धर्मशाला महंता खास, छपरोह, ज्वाल, नारी चिंतपूर्णी, बधमाना, भटेड़, खरोह, गिंडपुर मलोण, डूहल भटवाला, डूहल बंगवाला तथा घंघरेट की जन समस्याओं का निपटारा किया गया। कुल 230 जन समस्याएं सामने आईं, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, बाकी समस्याएं संबंधित विभागों को निपटारे के लिए भेज दिया गया है। प्री-जनमंच के दौरान कुल 53 समस्याएं प्राप्त हुई थी। इसके अलावा चिंतपूर्णी में जनमंच कार्यक्रम के दौरान 177 जन समस्याएं उठाई गईं, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। ज्यादातर समस्याएं रास्ता बनाने, पानी व बिजली से संबंधित रही।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह, उपायुक्त ऊना संदीप कुमार, एसडीएम अंब तोरुल एस रवीश, डीएसपी मनोज जंबाल अन्य गण्यमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।