केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत
मदन मैहरा , परवाणू ( 5 अक्तूबर) केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का कसौली क्षेत्र में पहुंचने पर कसौली भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजयुमो आईटी सैल कसौली मंडल के संयोजक रूबीन कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लक्षमीदत के नेतृत्व में जाबली पंचायत एंव युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जाबली में पिछले 20 सालो से बंद पड़े रेलवे स्टेशन को खोलने का माननीय अनुराग ठाकुर को मांग पत्र दिया। मांग पत्र के माध्यम से कहा गया है कि जावली रेलवे स्टेशन खुलने से लगभग 5000 ग्रामीणों को इसका फायदा होगा वही क्षेत्र के होटल तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा वही यहां स्थित उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों को भी इसका लाभ मिलेगा सभी ने कहा के केंद्र सरकार इस मामले में जरूरी कदम उठाए ताकि आम लोगों को फायदा हो सके । इस अवसर पर राकेश शर्मा, निखिल कौशल , वेद प्रकाश, विक्रम शर्मा, प्रकाश शर्मा , करनेल, विजय, पुनीत राकेश भाटिया, सुरजीत मनकोटिया आदि लोग उपस्थित रहे






























