आजकल के बच्चे सोशल मीडीया पर व्यस्त, फिटनेस से हो रहे दूर
बीबीएन 5 अक्तूबर शांति गौतम , बीबीएन उद्योग संघ द्वारा आयोजित बददी मैराथन 2019 में में अंडर-14 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुरा के नौवीं कक्षा के छात्र अखिलेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे विद्यालय में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य अंजू शर्मा ने अखिलेश की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की व बधाई दी। अखिलेश की उपलब्धि पर विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति भी गौरवान्वित है। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और विद्यालय के अध्यापकों ने भी अखिलेश को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय पहुंचने पर अखिलेश का उल्लास के साथ स्वागत किया गया। सभी अध्यापकों व बच्चों ने उसका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि मनुष्य के लिए कोई भी लक्ष्य बडा नहीं होता अगर वो कुछ करने की ठान लें। जो मेहनत करते हैं तो मंजिल भी उनके अपने आप करीब आ जाती है। अखिलेश ने कहा कि वह पढ़ाई के साथ शरीर को फिट रखने के लिए खेलों में भी बढ चढ़कर भाग लेता है। उन्होने कहा कि आजकल के बच्चे सोशल मीडीया पर ज्यादा व्यस्त है और फिटनस की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देते जिससे उनमें अनचाही बीमारियां लग रही है। आजकल किसी बच्चे को एक किमी दौडन पड जाए तो संासे फूल जाती है लेकिन निरंतर अ यास से हमारा शरीर भी ठीक रहता है और हमारा शारीरिक विकास भी होता है।






























