अधिसूचना के अनुसार 7 अक्तूबर को ले सकेगें उम्मीदवार नाम वापिस, उसी दिन आबंटित होगें चुनाव चिन्ह
करनाल, आशुतोष गौतम (5 Oct) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के दौरान करनाल जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 98 उम्मीदवारों में से आवेदन पत्रों की जांच-पड़ताल के दौरान 23 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रदद हुए है और अब 75 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए है। नीलोखेडी व इन्द्री विधानसभा क्षेत्र से 3-3 नामांकन पत्र रदद हुए हैं। इसी प्रकार करनाल विधानसभा से 5, घरौंडा विधानसभा से 4 तथा असंध विधानसभा क्षेत्र से 8 नामांकन पत्र रदद हुए है। अब असंध से 14, नीलोखेडी से 18, इन्द्री से 12, घरौंडा विधानसभा से 15 व करनाल विधानसभा क्षेत्र से 15 उम्मीदवार चुनाव में मैदान में हैं। चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार 7 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापिस ले सकते हैं। इसके बाद इसी दिन शेष बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाऐंगे।
: असंध क्षेत्र में अब 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, 8 नामांकन रदद
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंसध विधानसभा क्षेत्र में भरे गए 22 नामांकनों में से 8 नामांकन पत्र रदद हो गए। इनमें बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार गोपाल सिंह, भारतीय जनता पार्टी के हरप्रीत सिंह, सर्वहित पार्टी की रोशनी, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के सम्राट सिंह, इण्डियन नेशनल लोकदल के हर्ष कुमार, जेजेपी के अमन शर्मा, इन सभी ने संबंधित पार्टी से कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नाम दाखिल किया था, के नाम शामिल है। इसी प्रकार आजाद उम्मीदवार दिवेन्द्र सिंह व रामफल का नामांकन पत्र भी रदद हो गया है।
: करनाल क्षेत्र में अब 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, 5 नामांकन रदद
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि करनाल विधानसभा क्षेत्र में भरे गए 20 नामांकनों में से 5 नामांकन पत्र रदद हो गए। इनमें कांग्रेस पार्टी के अरविन्द मान, भारतीय जनता पार्टी के बृजभूषण, राष्ट्रवादी जन विकास पार्टी के मुख्यतार सिंह, इन सभी ने पार्टी से कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। आजाद प्रत्याशी यशदेव व सोमेश का नामांकन पत्र रदद हो गया है।
: इन्द्री क्षेत्र में अब 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में,3 नामांकन रदद
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन्द्री विधानसभा क्षेत्र में भरे गए 15 नामांकनों में से 3 नामांकन पत्र रदद हो गए। इनमें कांग्रेस पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार डॉ. सुनील पंवार, व सर्वहित पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार राहुल का नाम शामिल है। इसी प्रकार आजाद प्रत्याशी जगलाल का नामांकन पत्र भी रदद हो गया है।
: नीलोखेडी क्षेत्र में अब 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, 3 नामांकन रदद
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नीलोखेडी विधानसभा क्षेत्र में भरे गए 21 नामांकनों में से 3 नामांकन पत्र रदद हो गए। इनमें भारतीय जनता पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार सविता व कांग्रेस पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार जसबीर सिंह के नाम शामिल है। इसी प्रकार लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार राजपाल का नामांकन पत्र रदद हो गया है।
घरौंडा क्षेत्र में अब 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, 4 नामांकन रदद
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में भरे गए 20 नामांकनों में से 4 नामांकन पत्र रदद हो गए। इनमें भारतीय जनता पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार रेशमा व कांग्रेस पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार अभिमन्यु सिंह, इनेलो की कवरिंग उम्मीदवार रेखा राणा के नाम शामिल है। इसी प्रकार आजाद उम्मीदवार सुरजभान का नामांकन पत्र रदद हो गया है।































