कथा में सेंचुरी प्लाईवुड से पवन अग्रवाल एवं सतीश चावला ने की ज्योति प्रचंड
करनाल, आशुतोष गौतम (6 अक्तूबर) श्रीराम सेवा मंडल की ओर से महाबीर मंदिर में श्रीराम कथा महोत्सव के 8वें दिन सेंचुरी प्लाईवुड से पवन अग्रवाल एवं सतीश चावला ने ज्योति प्रचंड की। कथा में प्रवचन करते हुए बाल व्यास भक्ति प्रिया जी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम ने सीता की तपस्या, गुरु के आशीर्वाद, जनकपुर वासियों की शुभकामनाओं और अपने पुरुषार्थ से भगवान शिव का धनुष तोडऩे में सफलता प्राप्त की थी, उसी प्रकार मनुष्य के जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए यह सभी कारक जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने जब गुरु विश्वामित्र से नगर भ्रमण की अनुमति मांगी, तो उन्होंने कहा कि तुम्हें क्या देखना है। तुम दोनों भाई जाकर जनकपुर वासियों को अपने को दिखा आओ। नगर भ्रमण के दौरान पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने उनका दर्शन किया। चूंकि पुरुष अहंकार का प्रतीक है। इसलिए वह केवल दर्शन पाया। महिलाएं स्नेह और भक्ति की प्रतीक हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गणेश दास खट्टर, गुलशन सेतिया, बीडी अरोड़ा, मदन सचदेवा, ओमप्रकाश डूडेजा, सतीश सरदाना, टोनी पाहूजा, सुभाष अनेजा, सतपाल सचदेवा, दौलतराम पहलवान, मा. अमन शर्मा, रवि शर्मा, नंदलाल खुराना, जशन चौहान, गीता चौहान, सुषमा चावला, दर्शना पाहूजा, सतपाल, विजय कुमार के अलावा कई लोग मौजूद थे।
































