एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया करेगा भव्य आयोजन
करनाल, आशुतोष गौतम (7 अक्तूबर) एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा अक्टूबर माह में इंडिया शाइनिंग डायमंड अवार्ड सम्मान समारोह का राष्ट्र स्तरीय भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी विषय पर एक बैठक का आयोजन राष्ट्रीय कार्यालय में किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा देश की ऐसी शख्सियतों को मंच एंव प्रोत्साहन देने का कार्य किया जा रहा है जो विभिन्न क्षेत्रो में अपना लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में बुधवार 23 अक्टूबर को करनाल में भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान को समर्पित इंडिया शाइनिंग डायमंड अवार्ड सम्मान समारोह का राष्ट्र स्तरीय भव्य आयोजन किया जाएगा। जहां देश के विभिन्न राज्यों की महान हस्तियों को इंडिया शाइनिंग डायमंड अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाली विभूतियों को विशेष सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर टीवी एंव फिल्म अभिनेता अभिनव कांत चतुर्वेदी, पूर्व मिस इंडिया सिमरन डीनज आहूजा, एआईएसी के निदेशक अभिषेक बच्चन, अभिनेता अमित बिग बी लुक लाइक अमिताभ बच्चन मेरठ के समाजसेवी अश्वनी काम्बोज आदि अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बैठक मे मुख्य रूप से राष्ट्रीय संयोजक एंव सलाहकार अश्वनी काम्बोज एंव प्रदेश संयोजक हवा सिंह गुरावा आदि उपस्थित थे।






























