महाराजा अग्रसेन के बताये रास्ते पर चलकर अपना जीवन निर्वाह करें : अमित
501 अग्रवाल परिवारों ने किया भव्य अग्रसेन जयन्ती का आयोजन
बददी , 8 अक्तूब , अग्रवाल सभा बददी द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर 501 परिवारों के साथ परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्व उद्योगपति व हरियाणा के शिक्षण संस्थान व्यवसायी अमित जिन्दल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा बददी के अध्यक्ष एस.पी गुप्ता ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स बोधित करते हुए अमित जिन्दल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने देश समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी शिक्षाएं आज के युग में ज्यादा प्रासंगिक सिद्व हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर देश और दूनिया में अपना विशेष स्थान बनाया है। वर्तमान युग में हो रहे जलवायु परिवर्तन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें आने वाले कल के लिए पानी की ज्यादा से ज्यादा बचत करनी होगी। इसके साथ ही हर वर्ष अग्रवाल समाज को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण के कार्य को युद्वस्तर पर शुरू करना होगा। तभी हमारा देश स्वस्थ व समूद्व बनेगा। इसके साथ साथ बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान को भी जनआन्दोलन बनाना पडेगा। श्रीराम पर प्रश्न उठाने वालों को जवाब देते हुए जिन्दल ने कहा कि जो लोग पूछते हैं कि श्रीराम के वंशज कौन हैं तो हम दस करोड अग्रवाल सीना तानकर कहते हैं कि हम श्रीराम के वंशज हैं। मंच संचालन हिन्छुत्व डॉट इन्फो के एमडी राजेश जिन्दल ने किया। अग्रवाल सभा बददी के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद गर्ग ने कहा कि अग्रवाल चाहे तो क्या नहीं कर सकते और सेवा कार्य में हमारा कोई सानी नहीं है। उन्होने कहा कि भोग विलास से दूर होकर ज्यादा से ज्यादा दान देकर देश समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। आज बददी में हम एक बडा सामाजिक प्रकल्प बनाना चाहते जिसके लिए सरकार को जमीन उपलब्ध करानी चाहिए। समारोह के अंत में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सोम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बददी में अग्रवाल सभा को बने अभी केवल सोलह महीने का समय हुआ है और जिस प्रकार से अग्रवाल समाज सभा के साथ जुडकर अपना भरपूर सहयोग कर रहा है उसे देखते हुए हम आने वाले कुछ वर्षों में ही बददी में एक बडी अग्रवाल धर्मशाला के साथ साथ महाराजा अग्रसेन चौक का निर्माण करेंगे। अन्त में सभा के मुख्य संरक्षक राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि हमारा समाज दान देने में हमेशा से अग्रणी रहा है और यही कारण है कि यहां भी दान देने वालों ने दिल खोलकर दान किया है। उन्होंने कहा कि दान देने से हमेशा घर में धन धान्य की वृद्वि होती है तथा हर प्रकार की व्याधियों का नाश होता है। इस अवसर पर एस.पी गुप्ता, राजेन्द्र गर्ग, सुभाष गर्ग पप्पू, राजेश जिन्दल, वीरेंद्र बंसल, सोनिका बंसल, पंकज गुप्ता, वसुधा गुप्ता, पवन जिन्दल, राजिन्द्र कुकी, सुरेश बंसल, मुकेश गर्ग, राजेश बंसल, डा.विक्रम बिन्दल, विपिन गुप्ता, अतुल गप्ता, नीरज जिन्दल, विनोद कुमार आदि अनेक गणमान्य लोगा मौजूद थे।
विद्यालय को दिए दो कंपयूटर-
अग्रवाल सभा ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला झाडमाजरी में बच्चों को आधुनिक शिक्षा मुहैया करवाने के उदेश्य से विद्यालय की प्रधानाचार्य को दो कंपयूटर प्रदान किए। इन कंपयूटर से सरकारी स्कूल के बच्चे जिसमें से अधिकांश प्रवासी है कंपयूटर का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।
































