मुख्यतिथि रूबीन कुमार द्वारा क्लब को 11 हजार रूपए की नगद राशि प्रदान की गई
एचबीटी न्यूज, सोलन ( 9 oct) किसान ड्रामाटिक क्लब जाबली के सौजन्य से विजयदशमी पर्व बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास से जाबली में मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं लोकनृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में भाजयुमो कसौली मंडल के आईटी संयोजक एवं वार्ड सदस्य कोटी रूबीन कुमार मुख्यतिथि के रुप में उपस्थित हुए। जबकि विशेष अतिथि के रूप में अंकित जैन ने शिरकत की। रूबीन कुमार ने अपने संबोधन में किसान ड्रामाटिक क्लब जाबली को उनके अथक प्रयासों से प्रत्येक वर्ष रामलीला एवं दशहरे का पर्व मनाने के लिए धन्यवाद किया। साथ ही दशहरे में आए समस्त ग्राम वासियों एवं क्लब के सदस्यों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी ।उन्होंने समस्त ग्राम वासियों और युवा साथियों से यह भी निवेदन किया कि वह अपने जीवन में बुरी आदतों से बचें और युवा वर्ग नशीले पदार्थों का सेवन ना करें, क्योंकि युवा पीढ़ी नशे के पीछे भाग रही है और अपना जीवन अंधकार की तरफ ले जा रही है। उन्होंने कहा कि हर एक माता-पिता का अपने बच्चों के प्रति बहुत ही सपने संजोए रखते हैं तभी वह देश के अच्छे नागरिक बनेंगे । सभी प्रभु रामचंद्र जी की कार्यशैली को अपने जीवन में अपनाएं । इस अवसर पर रामलीला के किरदार निभा रहे सभी कलाकारों को पारितोषिक वितरित किए एवं रूबीन कुमार द्वारा क्लब को अपनी तरफ से 11 हजार रूपए की नगद राशि प्रदान की। इस अवसर पर क्लब के प्रधान अनोखी राम , स्टेज सैक्ट्री गणेश दत्त आत्री , डायरेक्टर विजय अत्री ,जगमोहन, कौशल, जावली उपप्रधान विनय आत्री , कुलभूषण अत्री, विवेक अत्री, राहुल, सुरेंद्र ठाकुर ,करतार सिंह, रमन अत्री, पूर्णचंद अत्री आदि उपस्थित रहे।






























