आयशार स्कूल परवाणू में एक दिवसीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया
मदन मैहरा , परवाणू (10 अक्तूबर) आयशार स्कूल परवाणू में एक दिवसीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 10 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यतिथि सरदार गुरबचन सिंह , चंडीगढ़ फोटो ग्राफी एसोसिएशन के प्रधान सचिव दीपक कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। गुरुवार सुबह 10 बजे स्कूल के प्रिंसिपल दीपक सिंघी ने मुख्यतिथि व अन्य आतिथियों
का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत गाकर संगीत का कार्यक्रम आरंभ किया करीब100 बच्चों ने इसमें भाग लिया। Eicher School Parwanoo, divide International , कसौली इंटरनेशनल स्कूल Eicher School अलवर, pinegrove School Sanawar व अन्य स्कूलों ने इसमें भाग लिया । इस कार्यक्रम का अर्थ था बच्चों में आपसी प्यार और संगीत के प्रति लगाव बरकरार रखना । सभी बच्चों ने बहुत मधुर और सुंदर गीत प्रस्तुत कर लोगों के दिलों को छू लिया ।































