बज्म ए मशूकी’ कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां
करनाल, आशुतोष गौतम (15 अक्तूबर) गुरू नानक खालसा कॉलेज में बज्म ए मशूकी नामक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरू नानक देव जी 550वें प्रकाश उत्सव एवं कॉलेज की स्वर्ण जयंती के पावन अवसर पर पानीपत, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र, चंडीगढ़ से आए कलाकारों ने बेहतरी सूफी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नव चेतना मंच के संयोजक एसपी चौहान ने शिरकत की एवं सभी का मनोबल बढ़ाया। अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधन समिति के महासचिव स. सुरिंद्र पाल पसरीचा ने की। विभिन्न स्थानों से आए सुप्रसिद्ध कलाकार दिलजीत कौर, मुक्ता अरोड़ा, गरिमा, स्वरित कौर, दिव्यम सोढ़ी, देव रावत आदि ने अपनी सूफी प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया। दमादम मस्त कलंदर, कमली, चरखे दी कूक, मावां इत्यदि पंजाबी गीतों ने समां बाध दिया। डा. कृष्ण अरोड़ा नेभी बाबा बुल्ले शाह, वारिस शा, बाबा फरीद की नज्म पेश की। डीएवी कॉलेज के प्राचार्या डा. आरपी सैनी ने भी अपना गायन पेश किया। नगर निगम के डीएमसी धीरज कुमार ने भी कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। मंच का संचालन प्रोफेसर डा. बीर सिंह ने किया। इस अवसर पर अनुराधा पुनिया, डा. बीरमाते, डा1 सुजाता गुप्ता, डा. लोकेश त्यागी, डा. गुरबख्श सिंह खरबंदा, सुरेश पुनिया, भीम सैनी, संजय बतरा, एसएम कुमार, संतोष व कपिल अत्रेजा, प्रीतपाल सिंह पन्नु, डा. देवी भूषण व डा. गुरिंद्र सिंह उपस्थित रहे।
































