महिलाओं को 55 साल की आयु में देगें पैंशन: शैलजा
करनाल, आशुतोष गौतम (15 अक्तूबर) भाजपा सरकार ने अपने 2014 में किए गए किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया और आज फिर से नए नए वायदे कर लोगों को लुभावने का काम कर रही है। यह बात प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा कुमारी शैलजा ने गांव जुंडला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 के चुनावों में कई वायदे देश की जनता से किए थे जिनमें मुख्यरूप से 2 करोड़ युवाओं को रोजगार हर बैंक खाते में 15 लाख, स्वामीनाथन रिर्पोट लागू, किसानो की आय दोगुनी करने, महिलाओं को सुरक्षा सहित बातें शामिल थी। उन्होंने कहा कि पिछली बार मैने आपसे वायदा किया था कि असंध हलका से शमशेर सिंह गोगी को टिकट दिया जाएगा। शैलजा ने कहा कि मैने अपना वायदा पूरा किया है अब आप लोगों का कर्तव्य बनता है कि आप अपने कर्मठ, ईमानदार और मेहनती प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी को भारी मतो से जितवाकर विधान सभा में भेजने का काम करें। उन्होंने लोगों से कहा कि इस विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ जीत कर कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा को मौमैंटो और शाल भेंट कर सम्मानित किया। असंध से कांग्रेस के उम्मीदवार शमशेर गोगी ने उमडे जन सैलाब से उत्साहित हो कर कहा कि आप लोगों की जीत पक्की है इसके साथ ही उन्होंने बहन कुमारी शैलजा, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, सोनिया गांधी व राहुल गांधी का अभार प्रकट किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुल्खन सिंह कांबोज, रमेश कांबोज, धर्मपाल, आजाद बिस्यिर, बलबीर गुर्जर, सुभाष कांबोज, रंबीर कांबोज, जगदीश कुमार, मलखान नंबरदार, हरभजन अलीपुर, पूर्व चेयरमैन सुरजीत राणा, जसबीर वाल्मीकि, राजू जांगडा, पम्मी जांगडा, काला बाजीगर, राजबीर राणा कतलाहेडी, पूर्व विधायक रिसाल सिंह, राजन बटियान, बलबीर सिंह बांसा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

































