मैनेजमेंट फेस्ट में छाए राजकीय कालेज के विद्यार्थी
करनाल, आशुतोष गौतम (15 अक्तूबर) पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने गीता इंजीनियरिंग कॉलेज में हुए मैनेजमेंट फेस्ट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टीम संयोजक प्रोफेसर आशु कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने गीता इंजीनियरिंग कॉलेज में हुए मैनेजमेंट फेस्ट के बिजनेस प्लान तथा एड मैड शो कंपटीशन में हिस्सा लिया तथा बिजनेस प्लान कंपटीशन में तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि इस कंपटीशन में विभिन्न महाविद्यालयों की करीब 15 टीमों ने भाग लिया था जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त करके ट्रॉफी, सर्टिफिकेट तथा नकद पुरस्कार भी जीता। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके इस शानदार प्रयास के लिए बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में भी आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

































