प्राथमिक शिक्षा साई की ट्यूटर वंदना को किया समानित
बीबीएन 19 अक्तूबर (शांति गौतम) सूत्र संस्था द्वारा प्राथमिक शिक्षा साई की ट्यूटर वंदना को
उप प्रधान सोहन लाल द्वारा अच्छे प्रशिक्षण के लिए समानित किया गया.। यह सम्मान स्कूल में धीमा सीखने वाले बच्चो को सिखाने वाले प्रोजेक्ट के तहत दिया गया है. उप प्रधान ने प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर को कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट की वजह से बच्चों में काफी इंप्रूवमेंट हुई है प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर ने बताया कि प्रोजेक्ट पिछले 6 महीनों से चला है जिसमें वंदना का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा हैं.सूत्र संस्था ने प्राथमिक शिक्षा में धीमा सीखने वाले बच्चो को सिखाने के लिए धर्मपुर ब्लॉक से 8 और 2 नालागढ़ ब्लॉक के स्कूल के बच्चो के लिए ट्यूटर की न्युक्ति की है. जिसमे धीमा सीखने वाले बच्चो को खेल,टास्क कार्ड की मदद से सीखना काफी आसान होता हैं. इसके साथ घरेलू चीजों और प्राकृतिक चीजों से ज्यादा अच्छे से सीखते है. इस दौरान कार्यक्रम में शांति स्वरूप दुर्गा थापा, इंदू रश्मी,सुनील कुमार,तारा चंद स्कूल अध्यापक शामिल रहे.
































