उद्यान विभाग के कर्मचारियों को दिए आग से निपटने के टिप्स
BHT news, ऊना, 19 अक्तूबर: समर्थ-2019 के अंतर्गत राज्य व्यापी जन जागरूकता अभियान के तहत आज कार्यालय उप निदेशक उद्यान में आग से निपटने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों पर आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया। यह जानकारी उप निदेशक, उद्यान विभाग सुभाष चंद ने देते हुए बताया कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को आग की घटना से होने वाले नुकसान को कम करने के टिप्स दिए।
उन्होंने कहा कि आपदा किसी भी समय घटित हो सकती है। इसका पूर्वानुमान लगाना तो संभव नहीं है किन्तु आपदा से निपटने के उपायों के प्रति जागरूकता से आपदा के प्रभाव को अवश्य कम किया जा सकता है। हमें अपने पास आपातकालीन दूरभाष नंबरों की सूची अवश्य रखनी चाहिए ताकि किसी आपदा के घटित होने पर मदद के लिए संपर्क किया जा सके।





























