सिग्नेचर ग्लोबल एक बार फिर समय से पहले 48 लोगों को सौंपेगा घर
करनाल, आशुतोष गौतम (19 अक्तूबर) अफोर्डेबल हाउसिंग के दिग्गजों में एक रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल एक बार फिर से 48 घरों का पजेशन देने जा रहे है। प्रधानमंत्री के हाउसिंग फॉर ऑल के विजऩ में अपना योगदान देते हुए कंपनी ने शहर के सेक्टर 35 स्थित रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट सनराइज में 18 घरों का पजेशन तय समय सीमा से 6 महीने पहले ही पजेशन के लिए ऑफर कर दिया है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट का निर्माण अप्रैल 2018 में शुरू किया गया था और अगस्त 2018 तक इंफ्रास्ट्रक्चर भी पूरा हो गया। कंपनी ने इस साल फरवरी में प्रोजेक्ट के लिए कम्पलीशन सर्टिफिकेट प्राप्त किया और अभी कुल 348 में से 66 यूनिट्स का पजेशन दे रही है। जबकि 10 परिवार सोसाईटी में अपना निवास बना चुके है। वहीं जून 2020 तक प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इसके अलावा, कंपनी ने पहले ही हरियाणा सरकार की अफोर्डेबल हाउसिंग योजना के तहत गुरुग्राम, सोहना और करनाल के प्रमुख स्थानों समेत हरियाणा भर में 13 अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स लांच किये हैं, जिसमें कुल 11639 यूनिट्स हैं। एक आदर्श लोकेशन, उचित मूल्य पर उत्कृष्ट सुविधाओं के साथ अच्छी कंस्ट्रक्शन क्वालिटी इन सभी प्रोजेक्ट्स की पहचान है। ये डिजाइन, गुणवत्ता, कारीगरी, पारदर्शिता के मामले में सबसे अलग हैं। सिग्नेचर ग्लोबल में अनुभवी आर्किटेक्ट्स, मास्टर प्लानर्स और डिजाइनरों की एक टीम मौजूद है, जो इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हैं। इस पर आगे बोलते हुए सिग्नेचर ग्लोबल के फाउंडर व चेयरमैन और नेशनल काउंसिल ऑन अफोर्डेबल हाउसिंग, एसोचैम के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा, हम केंद्र सरकार के अफोर्डेबल हाउसिंग का सपना साकार करने के लिए कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। हमारा प्रयास खरीदार को अपने सपनों के घर के लिए इंतजार कराने की बजाय प्रोजेक्ट्स को समय सीमा में पूरा कर लोगों को सौंपना है। इस सोच के कारण ही हम नियमित रूप से समय से पहले अपने प्रोजेक्ट्स को डिलीवर करने में सक्षम रहे हैं। हम 48 महीने के अनिवार्य समय के विपरीत 36-42 महीनों के भीतर ही प्रोजेक्ट्स को पूरा कर इसे डिलीवर करने का प्रयास करते हैं। इस रफ़्तार को पकडऩे के लिए निश्चित ही नई तकनीकों और क्वालिटी कंस्ट्रक्शन का शामिल होना जरुरी है। हम बड़े पैमाने पर हाउसिंग टेक्नोलॉजी-एल्युमिनियम फॉर्म वर्क की कंस्ट्रक्शन तकनीक का इस्तेमाल करते है जो बिल्डिंग को मजबूती और स्थायित्व दोनों प्रदान करती है। सिग्नेचर ग्लोबल का ये मानना है कि हर परिवार को एक घर मिलना ही चाहिए क्योंकि अपना घर तो अपना ही होता है।































