राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शिमला सेंट एडवर्ड विजेता
भारत विकास परिषद की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन
बीबीएन 23 अक्टूबर (शांति गौतम)
भारत विकास परिषद की ओर से भारत को जानो राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शिमला से सेंट एड़वर्ड स्कूल व सीनियर वर्ग में कसौली इंटरनेशनल परवाणू स्कूल ने बाजी मारी। समारोह के मु य अतिथि रूचि ग्रुप आफ इंड़स्ट्री के संस्थापक हर विलास जिंदल ने बतौर मु य अतिथि विजेताओं को पुरस्कार दिए। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से आयोजकों को इस प्रतियोगिता का सफल बनाने के लिए 21 हजार रुपये दिए। उन्होंने कहा कि इस भारत विकास परिषद भारत को जानो विषय पर युवाओं को जागरूक कर रही है। इससे आने वाली पीढी को भारत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिता बद्दी में कराने की बात कही। बरोटीवाला के अटल कुंज स्थित आईईसी विवि परिसर में भारत विकास परिषत की बद्दी इकाई की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बद्दी, पांवटा साहिब, परवाणू, बिलासपुर, रामपुर, झाकरी, सोलन व शिमला जिले के स्कूलों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में शिमला से सेंट एडवर्ड स्कूल के छात्रों ने पहला, परवाणू पब्लिक स्कूल ने दूसरा तथा डिवाईन वि•ाडम स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कसौली इंटरनेशनल परवाणू ने पहला, चिनमाया विद्यालय सोलन ने दूसरा तथा डीएवी स्कूल न्यू शिमला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर बद्दी इकाई के अध्यक्ष दीप कुमार आर्य, नीरज गुप्ता, एमएम ग्रोवर, सीडी मिश्रा, रमन कौशल, भारवी कौशल, कमल कुमार, सुरेश सिंगला,धीरज कुमार, राकेश यादव, प्रदेश सचिव विरेंद्र सहगल, क्षेत्रीय सचिव राकेश सहगल समेत गणमान्य लोगों ने भाग लिया।































