स्वच्छता अभियान के तेहत व्यापार मंडल परवाणू के सदस्यों ने बैठक की
मदन मेहरा, परवाणू (23 अक्तूबर) नगर परिषद परवाणू द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शहर में अलग-अलग जगह में जाकर सफाई अभियान के बारे में लोगों को जागृत किया जा रहा है । इस कड़ी को जोड़ते हुए वुधवार व्यापार मंडल परवाणू के सदस्यों ने नगर परिषद हाल में एक बैठक में भाग लिया । इस बैठक में नगर परिषद के जेईई केडी शर्मा , Sentry अधिकारी आशुतोष, रजनीश , वर्क सुपरवाइजर के सौजन्य से बैठक संपन्न हुई । परवाणू से व्यापार मंडल से आए भूषण कुमार मित्तल , रविंदर गर्ग कृष्ण कुमार जैन, नरेश कुमार इस बैठक में उपस्थित हुए और स्वच्छता मुहीम को सफल बनाने के लिए गहन चर्चा की।
































