पावर हाउस पर अधिकारियों ने दिए सर्तकता बरतने के खास निर्देश
करनाल, आशुतोष गौतम (26 oct) त्यौहारों के चलते बिजली व्यवस्या को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए बिजली निगम के अधिकारी युद्धस्तर पर कार्यरत हैं। अधिकारी दिन-रात एक करके बिजली व्यवस्था को ओर अधिक बेहतर बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं। मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे निगम के अधिकारियों ने बिजली कर्मियों को इस बारे विशेष तौर पर तैयार रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एसई यशपाल निरंजन, एक्सईएन सुरेंद्र सिंह, इंजीनियर मधुबन गौरव शर्मा ने शेखुपुरा जागीर, बस्ताड़ा, जुंडला, नेवल, मधुबन सहित कई पावर हाउस पर कार्यरत बिजलीकर्मियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि उपभौक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रत्येक कर्मचारी मुस्तैदी के साथ कार्य करना प्रत्येक कर्मचारी का सबसे पहला कर्तव्य है। उन्होंने इंजीनियर गौरव शर्मा व उनकी टीम द्वारा बिजली प्रबंधन में किए गए कार्यों की सराहना की और आगे भी इसी प्रकार उपकरणों की मैनटेनैंस में कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के चलते बिजली खपत की मांग बढ़ जाती है ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं को कोई परेशानी पेश न आए इसके लिए हमें एकजुट होक र आवश्यक कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि बिजली उपकरणों की देखरेख में किसी भी प्रकार की कोताही न बरते। और समय रहते बिजली फाल्ट को दुरुस्त करने का प्रयास करें ताकि उपभैक्ताओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी पेश नहीं आने पाए। इस अवसर पर मधुबन जेई सतीश शर्मा, विक्रमजीत, कृष्णमान, रविंद्र मान, बलदेव कुमार एसएसए, रवि कुमार लाईनमैन, राजपाल जीएसओ, मोहनलाल, पवन कुमार ने मुख्य रूप से अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन किया।
































