पुष्पांजलि आर्ट एंपोरियम में लगी भयानक आग
करनाल, आशुतोष गौतम (29 अक्तूबर) नेहरू पैलेस में स्थित पुष्पांजलि आर्ट गैलरी में आज अचानक बिजली का शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग इतनी भयानक लगी की देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पुष्पांजलि के थर्ड फ्लोर पर लगी और आग धीरे-धीरे दूसरी मंजिल से पहली मंजिल तक बढ़ गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की अग्निशमन गाडय़िों को बुलाया गया। इस आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की सात आठ गाडय़िां लगी हुई है। हालांकि पुलिस प्रशासन बाद दमकल विभाग के कर्मचारी इस आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह आग तीसरी मंजिल से होती हुई पहली मंजिल पर आ पहुंची अभी तक इस भयानक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी इतने गौर धुए के अंदर घुसकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। मार्केट के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो, लेकिन इसका खुलासा बाद में ही हो पाएगा। फिलहाल आग भयानक रूप धारण कर चुकी है और लोगों की भीड़ भी मौके पर लगी हुई है।































