कपूर सिंह वर्मा को चुना गया कसौली भाजपा मंडल का नया अध्यक्ष
बीएचटी न्यूज, सोलन (30 अक्तूबर) कपूर सिंह वर्मा को कसौली मंडल भाजपा का नया अध्यक्ष चुना गया है । बुधवार को प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ राजीव सैजल की अध्यक्षता में और मंडल चुनाव प्रभारी ईश्वर रोहला के नेतृत्व में कसौली भाजपा मंडल के चुनाव संपन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से कपूर सिंह वर्मा को कसौली मंडल भाजपा का अध्यक्ष चुना गया।
चुनावी प्रक्रिया के दौरान आरटीए सदस्य मदन मोहन मेहता और राजकुमार सिंगला सहित सभी ने कपूर सिंह वर्मा का नाम प्रपोज किया और सर्वसम्मति से कसौली भाजपा मंडल में कपूर सिंह वर्मा को भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दौलतराम ठाकुर,एपीएमसी सोलन जिला के चेयरमैन संजीव कश्यप, मंडल महामंत्री विनोद मारवा, हीरानंद, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, तीरथ राम, लाजकिशोर, संजय ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, मीणा राम, किरण प्रकाश, जिला आईटी संयोजक चंदन शर्मा, भाजयुमो कसौली मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त अत्री, आईटी संयोजक कसौली मंडल रूबीन कुमार, मनसी देवी, करनैल, मदन शांडिल, दीक्षा आदि लोग उपस्थित रहे।
वर्ष 2006 में कसौली भाजपा मंडल के महामंत्री भी रह चुके हैं ‘कपूर सिंह वर्मा’
नवनियुक्त कसौली भाजपा मंडल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा वर्ष 2006 में कसौली भाजपा मंडल के महामंत्री भी रह चुके हैं। कहा यह भी जाता है कि उस समय पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप के सिपहसलार कहलाए जाते थे, वर्तमान समय में ‘कपूर सिंह वर्मा’ डॉ राजीव सैजल के सिपहसालार माने जा रहे हैं।





























