चयनित खिलाडी गुवाहटी के लिए हुए रवाना
बददी, 30 अक्तूबर, स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के यूनिट हिमाचल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता जिसका आयोजन जिला हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ बाल विद्यालय में हुआ। इस प्रतियगिता में बददी से लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकादमी के 5 ताइक्वांडो खिलाडियों (सूरज चौहान, कुंदन कुमार, अभिषेक लामा, संजय बीएम, विशाल श्रेष्ठ) का चयन हुआ था। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पूरे हिमाचल प्रदेश से आए ताइक्वांडो खिलाडियों ने भाग लिया जिसमें जिला सोलन के लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकादमी से सूरज चौहान ने अंडर- 45 किलो भार वर्ग में गोल्ड, कुंदन कुमार ने अंडर- 49 किलो भार वर्ग में गोल्ड व विशाल श्रेष्ठ ने ओवर – 78 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। संजय बीएम ने अंडर- 51 किलो भार वर्ग में सिल्वर, अभिषेक लामा ने अंडर- 59 किलो भार वर्ग में सिल्वर जीता। तीनो स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आगामी अंडर- 19 एस.जी.एफ. आई. ताइक्वांडो प्रतियोगिता, जिसका आयोजन आसाम के गुवाहाटी में दिनांक 2 से 6 नवंबर को होगा, के लिए रवाना हो गए हैं। छात्रों की इस उपलब्धि पर लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकादमी के फाउंडर इंस्ट्रक्टर्स सौरव शर्मा, दिलीप पटेल, खुशी सिंह, दिव्या भारती आदि ने बधाईयां दी और नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश के लिए मेडल लाने की कामना की।































