पंचायत उप चुनाव के लिये 25 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र
जसवाल, ऊना, 2 नवंबर: पंचायातीराज संस्थाओं के लिये उप चुनाव नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आंरभ हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने के लिये 1,2 व 4 नवंबर की तिथियां निर्धारित कीगई थी। जिला ऊना की विभिन्न पंचायतों में रिक्त पड़े पदों के लिये अबतक 25 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रमन कुमार शर्मा ने बताया कि विकास खंड ऊना के तहत नंगड़ा पंचायत के वार्ड नं 4 व जखेड़ा पंचायत के लिये वार्ड नं एक केलिये एक- एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जबकि सनोली पंचायत के उप प्रधान पद केलिये चार प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि हरोली विकास खंड के तहत ग्रांम पंचायत धर्मपुर के उप प्रधान पद कि लिये नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं तो वहीं विकास खंड अंब के तहत ग्राम पंचायत नेहरी नोरंगा के वार्ड नं 9 और दियाड़ा व अंब के प्रधान पद के लिये एक-एक नामांकन पत्र भरे गये। उन्होंने बताया कि गग्रेट विकास खंड की ग्राम पंचायत मवाड़ी के वार्ड नं 5 के लिये एक नामांकन, मावा सिधिंयां के वार्ड नं 4 व रायपुर के वार्ड नं 7 के लिये दो-दो नामांकन जबकि पृथीपुर के प्रधान पद के लिये एक और गोंदपुर बनेहड़ा लोअर व लोहारली के उप प्रधान पद के लिये क्रमश: एक व दो नामांकन दाखिल किये गये।
उन्होंने बताया कि बंगाणा विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत अरलू खास के वार्ड नं 2 व बुधान के वार्ड नं 3 के लिये एक-एक और बुधान के उप प्रधान के लिये दो नामांकन दाखिल किये गये हैं।






























