मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता इंदिरा स्टेडियम (इंडोर) ऊना में 8 नवंबर से 10 तक
जसवाल, ऊना (2 नवंबर) जिला स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन ऊना के इंदिरा स्टेडियम (इंडोर) में 8 नवंबर से 10 नवंबर तक किया जा रहा है। जिसमें 35+,40+,45+,50+,55+,60+,65+ आयु वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के लिए एंट्री फीस 7 नवंबर सांय सात बजे तक ली जाएगी। यह जानकारी जिला बैडमिंटन संघ ऊना के सचिव दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता तथा उप विजेता का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा जोकि जिला मंडी में आयोजित होगी।
































