देश-भारत की पारंपरिक लोक एवं जनजातीय अभिव्यक्तियों का उत्सव में लेगा भाग
हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित कुल्लवी लोकनृत्य की प्रस्तुति देगा दल
नीना गौतम जिला कुल्लू,( 03 नवंबर) सूत्रधार कला संगम कुल्लू का 16 सदस्यीय दल संगीत नाटक अकादमी,दिल्ली एवं नगर पालिका परिषद,इटारसी के सहयोग द्वारा 2 से 6 नवंबर 2019 तक इटारसी मध्य प्रदेश में आयोजित हो रहे देश-भारत की पारंपरिक लोक एवं जनजातीय अभिव्यक्तियों का उत्सव में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। यह दल मध्य प्रदेश के इटारसी में स्थित गांधी स्टेडियम में 05 नवंबर 2019 को हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित कुल्लवी लोकनृत्य की प्रस्तुति देगा। सूत्रधार कला संगम के इस 16 सदस्यीय दल में संस्था के महासचिव व दल प्रभारी सुंदर श्याम तथा वित्त सहसचिव जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में सुरंद्र सिंह,भूपंद्र ठाकुर,निशांत,सन्नी,कृष्णा,सुनीता,पल्लवी,डिंपल,निखिल कौशल, अमित,पूर्ण चंद,सोहन लाल,सेस राम तथा डीणे राम को शामिल होने का मौका मिला। इस दल को विदा करते समय संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि संस्था का लोकनृत्य दल इस वर्ष भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम रहा है तथा अभी हाल ही में तिरुपति आंध्रप्रदेश में हिमाचली लोक व देव संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करके वापस लौटा है। इस दल को विदा करते समय संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन सहित उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तथा नाटक प्रभारी अतुल गुप्ता भी मौजूद रहे।


































