मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक आयोजित
उन्होंने सभी से शांति व आपसी भाई-चारे को कायम रखने की अपील की
नालागढ़ 6 नवंबर (विजय ): मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हिमाचल ईकाई की ओर से मंगलवार को प्रैसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसलें का स्वागत को लेकर जानकारी दी। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हिमाचल ईकाई के संयोजक के.डी.हिमाचली ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा उसका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने सभी से कोर्ट के फैसलें के बाद सभी से शांति व आपसी भाई-चारे को कायम रखने की अपील की। अगर फैसला राम मंदिर के पक्ष में आता है तो मुस्लिम पक्ष अपना दावा छोड़कर राम मंदिर के निर्माण में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा की देश की एकता-अखंडता व आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए अफवाहों को दर-किनार करें। केडी हिमाचली ने कहा कि इतिहास गवाह है कि 1947 में छोटी सी गलती से लाखों की जाने गई थी। कहा कि देशभर में हिंदुओं व मुस्लमानों में बहुत से ऐसे शरारती तत्व है जो लड़ाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते है। वह हिंदू मुस्लिम के झगड़े करवा सकते हैं हम दोनों पक्षों को संयम के साथ रहते हुए भारत के 20 करोड़ मुसलमानों ने अपने भविष्य की दिशा दशा तय करनी है कि हमें किस राशि पर चलना है उन्होंने कहा कि समय के अनुसार समाज तेजी से बदल रहा है और बुराई को खत्म कर गलती को सुधार कर ही तरक्की होती है। केडी ने कहा कि देशभर में कोर्ट के फैसलें से पहले विभिन्न बड़े शहर व राज्यों में 25 जगह प्रैसवार्ता करते हुए शांति व अमल की अपील की जाएगी। इस मौके पर मुस्लिम मंच के जिला संयोजक सलीम मुहम्मद, अब्दुल गुफार, नजीर मुहम्मद सहित अन्य मौजूद रहे।































