पंचायत उप चुनाव में 18 पदों पर निर्विरोध चयन
ऊना (7 नवंबर)- पंचायत उप चुनाव में जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 18 पदों पर उम्मीदवार के विरुद्ध कोई भी प्रत्याशी खड़ा नहीं हुआ है। ऐसे में इनका चयन निर्विरोध हो गया है। यह जानकारी आज यहां सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रमण कुमार शर्मा ने दी।
शर्मा ने बताया कि सनोली ग्राम पंचायत के उप प्रधान पद पर एक ही उम्मीदवार है। इसके अलावा ऊना उप-मंडल की नंगड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 4, कोटला कलां अप्पर के वार्ड नंबर 3 व जखेड़ा के वार्ड नंबर 1 में निर्विरोध चुनाव हुआ है। उन्होंने कहा कि हरोली उप मंडल की ग्राम पंचायत भदसाली के वार्ड नंबर 1 तथा चंदपुर के वार्ड नंबर एक पर भी उम्मीदवार का चयन निर्विरोध हुआ है।
इसके अलावा अंब उप-मंडल की ग्राम पंचायत ज्वाल के वार्ड नंबर-2, नैहरी नौरंगा के वार्ड नंबर 9, लडोली के वार्ड नंबर 5 तथा कुठियाड़ी के वार्ड नंबर 4 में भी चुनाव निर्विरोध हुआ है। रमण कुमार शर्मा ने कहा कि गगरेट उप मंडल की ग्राम पंचायत मरवाड़ी के वार्ड नंबर 5, मावा सिंधिया के वार्ड नंबर 4, रायेपुर के वार्ड नंबर 7 तथा नंगल जरियालां के वार्ड नंबर 7 में उम्मीदवार का चयन निर्विरोध हुआ है। इसके साथ ही बंगाणा उप मंडल की ग्राम पंचायत थाना कलां के वार्ड नंबर 7, टीहरा के वार्ड नंबर 6, बुधान के वार्ड नंबर 3 तथा टकोली के वार्ड नंबर 5 पर भी चुनाव निर्विरोध हुआ है।
रमण शर्मा ने कहा कि अब प्रधान के तीन, उप प्रधान के चार तथा वार्ड सदस्यों के लिए 2 पदों पर चुनाव होगा।































