आशा वर्करों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार को दी चेतावनी
ज्योति भल्ला, नालागढ़ ( 9 नवंबर) औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में तैनात सभी आशा वर्करों ने नालागढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक बैठक हुई उसके बाद एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर पीएम नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा आशा वर्करों का कहना है कि वे बीते 15 – 15 साल से काम कर रही है लेकिन उनकी मासिक वेतन मात्र ₹1500 है जिससे वे अपने गुजारा करने में असमर्थ है आशा वर्करों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द से जल्द उनका वेतन बढ़ाया नही गया तो वे आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे जिसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी






























