बददी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, अचेत करके छोडा उद्योगपति , बचाने आई महिला कर्मचारी भी बुरी तरह पीटा
आरोपियों की पहचान करने गए कर्मचारी के सिर पर फोडी बोतल , बददी थाने में मुकदमा दर्ज पुलिस जांच में जुटी-

बददी,13 नवंबर (शांति गौतम) बददी बरोटीवाला के लोगों के पास ज्यादा पैसा आना अब लडाई झगडों को बढावा देने लगा है। स्थानीय युवा जरा सी बात पर अपना आपा खो बैठते हैं और छोटा नहीं देखते बडा नहीं देखते जानलेवा हमला कर देते हैं। मानो इनका कानून का कोई डर और खौफ ही न हो। हिमाचल के बददी के उद्यमी इसी कारण से खौफ के साए में जीने को विवश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि बददी में हिम इंजीनियरिंग लघु उद्योग चलाने वाले युवा उद्यमी शाम को अपने घर जाने को निकले तो सामने से एक बेलगाब स्कूटी आई जो कि उनसे टकराते टकराते बची। अगर उद्यमी जय धवन पुत्र हरीश ध्वन स्पीड स्लो न करते तो हादसा हो जाता। ध्वन ने गाडी का शीशा उतारकर नशे में धुत युवा से सिर्फ इतना कहा कि भाई देखकर चलाया करो। इस पर युवा स्कूटी से उतरा और उनकी गाडी के आगे रास्ता रोक कर खडा हो गया और दोस्तों को फोन करके बुला लिया। इन चारों लोगों ने उद्यमी को जमकर पीटा और जब वो अपने उद्योग के बाहर अचेत होकर गिर गया तो कंपनी की एक कर्मचारी लक्ष्मी उनके उपर गिर गई ताकि उनको बचाया जा सके। गुंडा तत्वों ने लक्ष्मी को भी जमकर पीटा। इसके बाद एक दूसरा कर्मचारी जब उनको देखने निकला तो आरोपियों ने उसके सिर पर शराब की बोतल फोड कर उसको लहुलुहान कर दिया। जाते जाते आरोपी कंपनी में पथराव करके शीशे भी तोड गए। प्रभावित उद्यमी ने सारी बात लघु उद्योग भारती के प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान नेत्र प्रकाश कौशिक जो कि उनके पडोसी है को बताई जिन्होने मीडीया में सारी घटनाक बखान किया। उद्यमियों ने कहा कि इस प्रकार की गुंडागर्दी में बीबीएन में कौन उद्योग चलाने आएगा और जो भी है वो भी पलायन कर जाएंगे। जहां व्यक्ति की जान की कोई कीमत ही नहीं है और कोई भी आके हमला करके चला जाता है। वहीं दूसरी ओर एएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और प्रभावित उद्यमी व महिला कर्मचारी का मैडीकल करवाया गया है। उन्होने कहा कि आरोपियों को को जल्द पकड लिया जाएगा। उन्होने कहा कि गुंडागर्दी बर्दाशत नहीं की जाएगी चाहे कोई कितना ही प्रभावशाली आदमी क्यों न हो।






























