सैंकड़ों युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर
बद्दी,14 नवंबर (शांति गौतम) औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के आईबीएन हर्ब्स फार्मा उद्योग में 17 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सैकड़ों युवाओं को इस मेले में रोजगार प्राप्त करने के अवसर प्रदान किये जायेंगे। हर साल की तरह क्यूरेटेक ग्रुप इस साल भी क्वालिटी असुरेंस, क्वालिटी कंट्रोल, स्टोर डिपार्टमेंट, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, प्रोडक्शन टेबलेट मैनिफकचरिग, प्रोडक्शन पैकिंग, ऑपरेटर, एचआर डिपार्टमेंट, रिसेप्शनिस्ट, कमर्शियल, परचेस एंड लाइजनिंग के अलावा सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती कर रहा है। जिसमें अनुभव को प्राथमिकता दी जायेगी। क्यूरेटेक ग्रुप के एमडी सुमित सिंगला ने कहा कि 17 नवंबर को वॉक इन इंटरव्यू रखे गए हैं। जिसमें 10वीं पास से लेकर बीबीए, एमबीए, बीएससी, एमएससी, एक्स सर्विसमैन, बी फार्मा, एम फार्मा को प्राथमिकता मिलेगी। इस मौके पर दीपक शर्मा, सुभाष, पंकज, डीके तोमर, गजिंदर, कविता, रिशु सिंगला, सुमित सिंगला सलेक्शन पैनल में मौजूद होंगे।






























