बिजली-पानी चोरी की टोल फ्री नंबर कर सकेंगे शिकायत
करनाल, आशुतोष गौतम (24 नवंबर) एक जनवरी 2019 से 31 अक्तूबर, 2019 तक सतर्कता विभाग हरियाणा पॉवर यूटिलिटी के बिजली-पानी थाना के अधिकारियों द्वारा 81. 30 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया। कार्यालय में पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक सतर्कता पी.आर. देव ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए कोई भी नागरिक टोल फ्र ी नंबर पर सुबह से शाम तक शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेल आईडी पर आई शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। बैठक में उपस्थित अतिरिक्त निदेशक एस.के. छिल्लर, पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा, एस.ई इकबाल को निर्देश दिया कि पूरे राज्य में सभी उप-पुलिस अधीक्षक और थाना प्रबंधक बिजली-पानी चोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाए। पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक सतर्कता हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने बताया कि गुरुग्राम में 18.12, रेवाड़ी में 14.73, फरीदाबाद में 12.20, करनाल में 8. 48, रोहतक में 8.33, हिसार में 7.42, जींद में 6.10 और अम्बाला में 6.00 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। इसके अतिरिक्त बिजली चोरी की शिकायत के फ रीदाबाद में 10528, हिसार 8518, करनाल में 6529, जींद में 6041, रोहतक में 6005, रेवाड़ी में 5580, गुरुग्राम में 5259 एवं अम्बाला में 2955 मुकदमें दर्ज हुए हैं। वहीं पानी चोरी के क्रमश: रोहतक में 541, हिसार में 58, रेवाड़ी में 91, करनाल में 4, जींद में 10 और मुकदमें दर्ज हुए हैं। महानिदेशक पी.आर. देव ने कहा कि बिजली चोरी को सिर्फ कानून से नहीं रोका जा सकता, इसके लिए हमें बिजली विभाग के इंजिनियर के साथ मिलकर विद्यार्थियों एवं समाज के सभी वर्गों को प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को विद्युत प्रहरी की भ्ूामिका निभानी होगी। विद्युत उत्पादन का मुख्य स्त्रोत प्रकृति है। अत: बिजली संरक्षण का अभिप्राय प्रकृति संरक्षण है। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के संस्थानोंं से हम अपील कर रहे हैं कि बिजली चोरी रोकने एवं बिजली संरक्षण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन करें। युवा महोत्सव, एनएसएस एवं एनसीसी के कैडेट भी सामाजिक दायित्व और युवा अभियान के तहत बिजली संरक्षण के लिए जन जागरण अभियान चलाएं। पुलिस इकाई को सकारात्मक सहयोग में पुलिस अधीक्षक बलवान ंिसंह राणा एवं अतिरिक्त निदेशक एस.के. छिल्लर की विशेष भूमिका रही।

































