एचपीयूजे के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा करेंगे अध्यक्षता
जर्नलिस्टस प्रोटेक्शन एक्ट, पेंशन संबंधी अनेक मुददों पर होगी चर्चा
बददी, 18 दिसंबर (शांति गौतम) हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस की प्रान्तीय बैठक 22 दिसंबर रविवार को बद्दी में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए एचपीयूजे के प्रदेश महासचिव रुप किशोर ठाकुर, मीडीया प्रभारी श्याल लाल पुंडीर ने बताया कि इस कोर कमेटी बैठक में अधिकांश जिलों के पत्रकार स िमलित हो रहे हैं। बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की जाएगी। कोर कमेटी बैठक की तैयारियों को लेकर प्रेस क्लब नालागढ सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के संयोजक नालागढ प्रेस क्लब के अध्यक्ष सलीम कुरैशी तथा वरिष्ठ पत्रकार नुराता राम को सह-संयोजक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में सदस्यता अभियान जोरों से चल रहा है तथा हर मंडल, उप-मंडल, तहसील स्तर के पत्रकार संगठन से जुड रहे हैं। तथा अपनी मांग प्रमुखता से रख रहे हैं। इस अवसर पर नालागढ ईकाई के सदस्यता पत्र भी एकत्रित किये गये। जिसमें नालागढ उप मंडल से 12 पत्रकारों ने एचपीयूजे एनयूजे इंडिया की सदस्यता ग्रहण की है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि इस बैठक में आने वाले एक वर्ष का रोड मैप तैयार किया जाएगा। जिसमें हर उप-मण्डल एवं तहसील स्तर पर सभी पत्रकार सामाजिक कार्यों में बढ चढ कर हिस्सा लें तथा शैक्षणिक, स्वास्थ्य, सडक, बिजली, पानी, पर्यावरण आदि के क्षेत्र में हो रहे सरकार के कार्यों को आम जनता तक पहुचाने में विशेष योगदान दें वहीं लोगों की समस्याओं को सरकारों तक पहुंचाए। इस अवसर सदस्यता अ िायान नालागढ़ के प्रभारी गुरजीत सिंह, प्रेस क्लब नालागढ़ के अध्यक्ष सलीम कुरैशी, सतविंद्र सिंह सैणी, मनीष, नुराता राम ठाकुर, अनवर हुसैन सहित कई सदस्य उपस्थित थे।































