ऊना को और बेहतर बनाने के लिए कोई भी जिला प्रशासन को सुझाव दे सकता है
जसवाल, ऊना (2 जनवरी)- उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा है कि ऊना की प्रगति में जिलावासियों का सहयोग भी आवश्यक है। यह बात उपायुक्त ने आज पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने जिला ऊना में समस्याओं के निवारण के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए और कहा कि ऊना को और बेहतर बनाने के लिए कोई भी जिला प्रशासन को सुझाव दे सकता है।
डीसी ने कहा कि नए वर्ष में जिला के विकास के लिए सबको मिलकर काम काम करना चाहिए। चाहे बात स्वच्छता की हो, प्लास्टिक मुक्त या नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान की या फिर ऊना शहर में ट्रैफिक व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकार या प्रशासन के प्रयासों से ही सकारात्मक बदलाव संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है और बिना जन भागीदारी के कोई भी काम पूरा नहीं हो सकता है।
संदीप कुमार ने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोगों को अवगत करवाने की दिशा में अनेक कदम उठाए जाएंगे, ताकि पात्र व्यक्ति प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें। इसके लिए विभिन्न गैर सरकारी संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा। गैर सरकारी संगठनों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने के लिए जल्द ही एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन गैर सरकारी संगठनों को जागरूक किया जाएगा ताकि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को वह सही रास्ता दिखा सकें और प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि डीसी ने कहा कि हर पात्र परिवार, व्यक्ति तथा दीन-दुखी की मदद की जानी चाहिए और यह काम जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

































