रवि शर्मा को मिली अभाविप के जिला संयोजक की जिम्मेदारी
करनाल, आशुतोष गौतम ( 1 जनवरी ) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 51वां प्रांत अधिवेशन रोहतक में संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में केंद्रीय अधिकारी व प्रांत अधिकारियों का प्रवास रहा। यह जानकारी नवनियुक्त जिला संयोजक रवि शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि करनाल से दो विद्यार्थियों को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी बनाया गया है, जिनमें लवप्रताप राणा व सिमरन शर्मा शामिल हैं। रवि ने बताया कि उनका उद्देश्य महाविद्यालय में किस प्रकार शिक्षा को बढ़ोत्तरी व खाली पड़े शिक्षकों के पद को भरने के लिए मांग उठाएंगे। साथ ही साथ समाजिक दृष्टिकोण से जल सरंक्षण, पर्यावरण सरंक्षण व महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जोरदार कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परिषद का उद्देश्य भारत का पुन: उत्थान व विश्व गुरू की ओर अग्रसर कैसे होगा पर विचार किया गया। अधिवेशन में प्रांत अधिकारियों को चुनाव के द्वारा चुना गया। जिसमें प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र धीमान पुन: चुने गए व प्रांत मंत्री के रूप में सुमित जागलान को चुना गया है। रवि ने कहा कि वह विद्यार्थियों को परिषद के साथ जोड़ेंगे और साथ ही साथ करनाल के सामाजिक मुद्दों व सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

































