इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज संस्था के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगी
करनाल, 4 जनवरी ( आशुतोष गौतम ) तबले की राजकुमारी के नाम से मशहूर कोलकाता की तबला वादक रिम्पा सिवा पांच जनवरी को करनाल में अपनी कला का जादू बिखेरने आ रही है। वह इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज संस्था की ओर से जीटी रोड स्थित गौरइया में आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम सायं पांच बजे शुरू होगा। डा. पियुष ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तबलावादक रिम्पा सिवा लगभग 29 साल से तबदावादन कर रही है। अपनी कला के लिए वह देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। रिम्पा सिवा शमुखा संगीत शिरामणि अवार्ड और राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजी जा चुकी हैं। वर्ष 2007 में राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें अवार्ड प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि करनाल के लोगों के लिए तबदलावादन की इस प्रसिद्ध कलाकार की कला देखने का यह सुनहरा मौका होगा। सांसद संजय भाटिया, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, पूर्व वाइस चांसलर डा. एमएल मदन, पूर्व वाइस चांसलर डा. राधेश्याम शर्मा व वरिष्ठ सलाहकार संस्कृति मंंत्रालय भारत सरकार चेतन जोशी मुख्य तौर पर शिरकत करेंगे।

































