माता दुर्गा देवी, भैरव बाबा, गणेश भगवान और हनुमान जी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ

जसवाल, ऊना ( 17 जनवरी ) शुक्रवार को नीलेश्वर शिव मंदिर मलाहत, (ब्राह्मण मौहल्ला) में माता दुर्गा देवी, भैरव बाबा, गणेश भगवान और हनुमान जी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम 15,16, 17 जनवरी लगातार तीन दिन तक चला जिसमें पहले दो दिन मूर्तियों की पूजा अर्चना व प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया और शुक्रवार 17 तारीख को पूर्ण आहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का पूरा सहयोग गवर्नमेंट कॉलेज ऊना की रिटायर प्रिंसिपल श्रीमती प्रेम शुक्ला ने किया व मंदिर कमेटी सदस्य पंडित सुभाष चंद , लेखराज, जुगल किशोर , मनीष दुबे , तरुण दुबे और बाबा भोलेनाथ जी का विशेष रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया हुआ और मलाहत निवासियों ने मिलकर इस कार्यक्रम में अपनी सेवाएं दी ।






























