हरोली में सड़कों के लिए करोड़ों रुपयों की केवल घोषणाएं ही नहीं हुईं बल्कि उनके लिए धन भी स्वीकृत हुआ
जसवाल, ऊना ( 17 जनवरी ) ग्राम पंचायत सलोह में नलके से लेकर मांगलू मोहल्ला तक तथा बढ़ेडा में उप्पर बढ़ेरा सोसायटी के पास से लोअर बढ़ेरा मंदिर तक सड़क निर्माण के लिए लाख रूपए की स्वीकृति प्रदेश सरकार ने कर दी है । प्रो. रामकुमार ने कहा कई वर्षों से इन दोनों गांव के इन आबादियों के लोग सड़क से वंचित थे ।लोग लंबे समय से सरकारों से यह मांग कर रहे थे लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के आशीर्वाद से लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। जिसके लिए लगभग तीन करोड़ मंजूर भी कर दिया गया है ।इसके लिए प्रो राम कुमार ने मुख्यमंत्री जी का विशेष आभार किया। प्रो. रामकुमार ने कहा जब से जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है हरोली विधानसभा क्षेत्र के सभी सड़कों का कायाकल्प हो रहा है और आगे भी होता रहेगा। मुख्यमंत्री जी ने हरोली में सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपयों की केवल घोषणाएं ही नहीं की बल्कि उनके लिए धन भी स्वीकृत कर दिया गया है ।इन 2 सालों में अब तक लगभग सवा सौ करोड़ के सड़कों के प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं यह अपने आप में ऐतिहासिक है उन्होंने कहा अभी कुछ दिन पहले घालूवाल से बनखंडी तक पंजाब सीमा तक 35 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है इसके अलावा कांगड़ की जनसभा में मुख्यमंत्री जी ने भाइए दे मोड से लोअर पलक्वाह तक जिस सड़क की घोषणा की थी उसके लिए लगभग 10 करोड की राशि स्वीकृत हो चुकी है कांगड़ की जनसभा में पल्कवाह से कर्मपुर चांदपुर ललडी नंगलखुर्ड टाहलीवाल जट्ट पुर तक सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री जी ने जो घोषणा की थी उसके लिए भी 8 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है और हरोली विधानसभा क्षेत्र में ही अमराली बीटन सिंगा पंजाब बॉर्डर तक, ललडी से कुंगडत ढिलवां चौंक तक तथा समनाल से पंजुआना बलीवाल पुबावाल हीरा साहूवाल लालुवाल पोलिया तक सड़कों का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है ।






























