करनाल, आशुतोष गौतम। प्राथमिक स्वास्थय केंद्र जुंडला में ओरल हैल्थ कैंपेन की श्ुारूआत की गई। इस ओरल जागरूकता अभियान में पी.एच.सी. से मुख्य चिकित्सक अजय निर्धा ने विशेषतौर पर उपस्थित रह कर अपना योगदान दिया। दंत चिकित्सक डा. भारत भूषण ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के दिशा निर्देश पर प्रदेश के सभी दंत चिकित्सक एक अभियान के तहत दांतों मसूडों संबंधित जानकारी लोगों तक पंहुचाएंगे ताकि ग्रामीण इस जागरूकता अभियान से लाभ उठाकर अपने दांतों मसूडो की सही देखभाल कर सकें। डा. भारत भूषण ने बताया कि यह जागरूकता अभियान 19 अक्तूबर तक चलेगा। इस अभियान से क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों, आंगनवाडी केंद्रों ग्राम पंचायतों को ओरल हैल्थ कैंपेन के जरिए दांतों के रख रखाव एवं उनसे संबंधित बिमारियों के बारे जानकारी दी जाएगी। इस अभियान के तहत एक रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का काम किया गया। इस अवसर पर एच.आई रमेश कुमार, एल.एच.वी. सरला देवी, प्रीतम सिंह एवं आशा वर्कर उपस्थित रही।
































