जगत प्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी ने दी बधाई
जसवाल, ऊना ( 20 जनवरी ) हिमाचल प्रदेश के ऊर्जावान नेता जगत प्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर चयनित होने पर जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी ने बधाई दी है। जगत प्रकाश नड्डा के चयन पर भाजपा नेताओं ने खुशी का इजहार किया है,हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में सम्मान मिलने को जिला भाजपा ने गौरवपूर्ण क्षण करार दिया है ।भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने संयुक्त रूप से जारी बयान में जगत प्रकाश नड्डा को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार भी व्यक्त किया है।भाजपा नेता व पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ,कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कँवर, विधायक राजेश ठाकुर ,बलवीर चौधरी ,हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ,उद्योग निगम उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार , जिला सब्जी मंडी बोर्ड के चेयरमैन बलवीर बग्गा,ज़िला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, प्रदेश भाजपा के पूर्व सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट , भाजपा नेता राम पाल सैणी , रविंद्र जसवाल, हरपाल गोगी, तरसेम लाल शर्मा ,सुनील शारदा ,राजकुमार पठानिया ,भाजपा नेता रमेश भडोलिया, श्याम सिंह मिन्हास,सागर दत्त भारद्वाज ,अशोक धीमान, सुमित शर्मा, कुलदीप कुमार, सतपाल, राममूर्ति शर्मा, शादी लाल गोस्वामी, बलराम बबलू ,लखवीर लक्खी,राजीव कालिया, नरेश शर्मा,अजय चौधरी ,बलविंदर कुमार गोल्डी, मनमोहन चौहान गोल्डी, सतीश बनगढ़, विनोद जोशी ,रितिका भारद्वाज, अनुराधा ऐरी,रमेश रानी भनोट,पुष्पा चौधरी,रजनी मनकोटिया, मंजू जरियाल, लक्ष्मी जरियाल,वरुण मेहन,नरेश शर्मा, खामोश जेतिक, मनीष सांभर ,नवीन पुरी, नीरज जेतिक,राकेश ठाकुर ,रवि जैलदार,खामोश जेतिक,वरुण मेहन,डॉ.सुभाष शर्मा,राजीव वशिष्ठ , एडवोकेट मीनाक्षी राणा , तिलक राज सैनी,केपी शर्मा , विजय साहनी ने कहा की जगत प्रकाश नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त होना हिमाचल प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा ने जिस कर्मठता के साथ पार्टी के कार्य को किया है, इसी के चलते उनकी क्षमताओं को देखते हुए नेतृत्व ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सर्वसम्मति से उन्हें चुना है ।उन्होंने कहा कि हिमाचल के लिए गौरव के पल यह भी हैं कि आज जब प्रदेश व देश में भाजपा की सरकारें हैं तो ऐसे समय में पार्टी के संगठन की कमान प्रदेश के सपूत के हाथ में आई है, निश्चित रूप से इससे हिमाचल प्रदेश को बल मिलेगा और देश में पार्टी को आगे ले जाने में जगत प्रकाश नड्डा का मार्गदर्शन अहम होगा। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के प्रदेश में आने पर हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया जाएगा।
































