बरोटीवाला में करियाना दुकान से अवैध शराब बरामद
बददी, 27 जनवरी (शांति गौतम) बददी पुलिस का नशे के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। इसी सिलसिले में थाना प्रभारी बरोटीवाला ने गुप्त सूचना के आधार पर दुकान करियाणा बुरांवाला में से दौराने तलाशी 9 बोतलें शराब देसी बरामद की। पुलिस ने अवैध शराब रखने के आरोप में लोकेश के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
बददी पुलिस ने काटे चालान – बद्दी पुलिस ने यातायात नियमों की धज्जियां उडाने वालों पर शिकंजा कसते हुए मोटरवाहन अधिनियम के तहत 172 चालान किए। पुलिस ने इससे 19600 रुपये जुर्माना वसूल किया है। इसके अलावा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तीन लोगों के खिलाफ चालान किए गए हैं। उधर, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस ने सोमवार को 25 चालान। प्रवक्ता एसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वालों पर कार्यवाही करते हुए 2500 रुपए जुर्माना वसूल किया।
































