राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा एंव निदेशक पवन शर्मा ने सौंपा नियुक्ति पत्र
करनाल, आशुतोष गौतम ( 7 फरवरी ) एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा एवं राष्ट्रीय निदेशक पवन शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए करनाल के युवा समाजसेवी अधिवक्ता अंशुल चौधरी को लीगल एडवाइजर नियुक्त किया। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा एवं राष्ट्रीय निदेशक पवन शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारी अंशुल चौधरी को नियुक्ति पत्र सौंपकर पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एडवोकेट अंशुल चौधरी ने कहा कि वह पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन मुहिम के लिए कार्य करेंगे एंव एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्लेटफार्म पर गरीबों एंव असहायों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाएंगे। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैल रही है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में करप्शन के खिलाफ जागरूकता लाने का अहम कार्य किया जा रहा है इसी माध्यम से भारत सरकार के प्रकल्प भ्रष्टाचार भारत छोड़ो के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान एंव शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों कालेजों में सेमिनार आयोजित कर करप्शन के खिलाफ युवाओं व विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर पवन शर्मा ने कहा कि भ्र्ष्टाचार मुक्त भारत अभियान के तहत आमजन की भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचना ओर उनका समाधान करवाना, कर्तव्यनिष्ठ एंव ईमानदार पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवार्ड से सम्मानित कर समाज मे ईमानदारी एंव कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार बढ़ाना, समाजसेवा व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को राष्ट्र स्तर पर सम्मान देकर उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करना, आपसी भाईचारा एंव मानवता के संदेश के लिए कार्य करना एंटी करप्शन फाउंडेशन के कार्यकल्पों में शामिल हैं।

































