सुमित सिंगला चंडीगढ़ में सम्मानित
Baddi, शांति गौतम (9 फरवरी) आई बी एन क्यूरटेक के एमडी व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला को रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसाइटी इमोशंस सेक्टर 37 चंडीगढ़ की ओर से एक समारोह से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान दिवस पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित एक समारोह में दिया गया। गौरतलब है कि अमित सिंघला सोशल वेलफेयर सोसाइटी समय-समय पर पौधारोपण, भगत सिंह जयंती एवं वैशाखी के मौके पर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष अमित सिंगला की याद में उक्त कार्यक्रम करती रहती है। जिसके परिणाम स्वरूप ब्लड डोनेशन कैंप के लिए सुमित सिंगला को एडवाइजर मनोज छिन्दा की पत्नी की ओर से चंडीगढ़ में सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान मिलने से बीबीएन में खुशी की लहर है।































