आईईसी यूनिवर्सिटी ने लगाया कानून जागरूकता शिविर
Baddi, 10 फरवरी (शांति गौतम) कालूझिंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग ने पिंजौर स्थित पीसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर लॉ विभाग के छात्रों ने विभिन्न कानूनी विषयों पर भाषण और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी को न्यायालय की कार्य प्रणाली के बारे में जागरूक किया। कानूनी जागरूकता शिविर का विषय महिलाओं के अधिकार, बाल अधिकार, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य था। लॉ विभाग के शिक्षकों ने विभिन्न अदालतों की कार्यवाही और न्यायालय की कार्यपद्धति को बारीकी से समझा। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अभय कुमार ने इस कानून जागरूकता शिविर को छात्रों के लिए बेहद आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि कानून जैसे महत्वपूर्ण विषय में लोगों को न्यायालय की वास्तविक कार्यपद्धति से परिचित करवाने और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के इरादे से आईईसी विश्वविद्यालय समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधिओं का आयोजन करता रहता है। कार्यक्रम का आयोजन आईईसी यूनिवर्सिटी की कानूनी सहायता समिति द्वारा किया गया। छात्रों ने अपने इस अनुभव को यादगार और बेहद फायदेमंद बताया।
































