ऊना, ( 14 सितंबर)।
जिला के वशिष्ट पब्लिक स्कूल के गयारहवीं कक्षा के छात्र देवांश ने पादुकोण द्रविड़ अकादमी बंैगलोर में आयोजित 15 दिन नैशनल कैंप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। जिससे स्कूल में खुशी की लहर है और अपने स्कूल, जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारतीय बेडमिंटन संघ के तत्वाधान में 28 अगस्त से 12 सिंतबर तक प्रकाश पादुकोण द्रविड़ स्पोर्टस सेंटर फॉर एक्सीलैंस बैंगलोर में ऑल इंडिया सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन कैंप संपन हुआ। जिसमें पूरे भारतबर्ष के विभिन्न राज्यों से 41 प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों ने भाग लिया। देवांश की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल प्रदेश को गर्व है। देश्वांश के माता-पिता ने इस उपलब्धि का श्रेय वशिष्ट पब्लिक स्कूल के कोच धर्मेन्द्र सिंह तथा हिमाचल बेडमिंटन संघ के पदाधिकारियों को दिया। देवांश का चयन अंब अंर्तराष्ट्रीय मैंचों में अंडर-15 में भारत की तरफ खेलने के लिए होगा। इस उपलब्धि पर देवांश को स्कूल में सम्मानित किया गया। जिसमें ऊना बैडमिंटन संघ के सचिव दीपक शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होने देवांश की भूरि-भूरि प्रशंसा की व स्कूल के प्रयासों को भी सराहा। स्कूल के चैयरमैन सतपाल वशिष्ट ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से देवांश के परिजनों को बधाई दी। उन्होने कहा कि स्कूल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हर तरह की सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।





























