50 साल पुरानी इमारत बताई जा रही हादसे की वजह
कसौली, 15 मार्च – रविवार को समय करीब 4.30 बजे धर्मपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 पर मुकाम जाबली बाजार में विनय कुमार अत्री पुत्र श्री राम दास निवासी गाई डाकघर जाबली तहसील कसौली जिला सोलन के दो मंजिला भवन की उपरली मंजिल में तीन दुकानें हैं जोकि अजय नामक व्यक्ति की नाई की दुकान, हेम शंकर की करियाना की दुकान तथा घनश्याम का ढाबा है इन तीनों दुकानों का फर्श/लैंटर अचानक टूटकर निचली मंजिल में गिर गया। बतलाया जा रहा है कि उस समय नाई की दुकान में कटिंग करवाने के लिए नाई सहित पांच लोग मौजूद थे जिनमें से तीन नवयुवकों *प्रज्वल सुपुत्र श्री नरेन्द्र शर्मा निवासी गांव विंदल डाकखाना गलेहा तहसील कोटखाई जिला शिमला उम्र करीब 22 बर्ष , प्रवेश आजाद सुपुत्र श्री सुरेश कुमार निवासी गांव नेहरा डाकघर पनोग कोटखाई जिला शिमला आयु करीब 21 बर्ष तथा भरत भारद्वाज सुपुत्र श्री रमेश निवासी गांव सनाहू डाकखाना क्यार तहसील ठियोग जिला शिमला आयु करीब 22 बर्ष को चोटें आईं हैं जिन्हें इलाज हेतू ई० एस०आई० अस्पताल परवाणु ले जाया गया है।*































