माननीयों की तर्ज पर प्रधानों को भी मिलनी चाहिए पैंशन
bbn15 सितम्बर shantigautam:
पंचायत प्रधान एसोसिएशन नालागढ़ उपमंडल की अहम बैठक नालागढ़ में आयोजित की गई जिसमें पूर्व विधायक एंव जिला सोलन भाजपा अध्यक्ष के.एल. ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन पोला राम चौधरी ने की। प्रधानों की बैठक विकास के मुददों पर जमकर चर्चा हुई। बैठक में प्रधानों ने खण्ड स्तर पर विकास कार्यो को लटकाने के आरोप जड़े। बैठक में उपस्थित प्रधानों ने पूर्व विधायक के समक्ष खुलकर अपनी समस्याओं दुखड़ा रोया और कहा कि यदि विकास के लिए मिल रही धनराशि ब्लाक स्तर पर इसी प्रकार लेटलतीफ होती रही तो प्रधानों को विकास कार्य समपन्न करवाने मुश्किल हो जाऐंगे। प्रधानों ने अपने मुददे उठाते हुए कहा कि विकास कार्यो के लिए सरकार से मिल रही धनराशी ब्लाक स्तर पर जानबुझ कर लटकाई जा रही है। इसके अलावा बैठक में प्रधानों ने माननीयों की तर्ज पर प्रधानों को एक सम्मानजनक पैंशन देने की भी पूर्व विधायक के समक्ष मांग उठाई। प्रधानों ने अपनी आवाज बुंलद करते हुए कहा कि प्रधान जमीनी स्तर पर सरकार की योजनाओं को पंहुचाते है जिसके चलते उन्हें भी पैंशन मिलने का हक है। मुख्यातिथि के.एल. ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानों की समस्या को जायज करार देते हुए इसके जल्द हल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पंचायते विकास की धूरी है और ंपंचायतों के माध्यम से सरकार की ज्यादातर योजनाएं आमजन तक पहुंंचती हैं। इस मौके पर पंचायत प्रधान एसोसिएशन के अध्यक्ष पोलराम चौधरी, बैरछा प्रधान जोगिंद्र सिंह, सीमा जंडे बरूणा, किरण भल्ला बगलैहड़, गुरप्रताप सिंंंह किरपालपुर, दलजीत कौर माजरा, रामआसरा कोइडी, विमल कुमार भोगपुर, कुलदीप कौर मानुपरा, मोहन ला भाटियां, सुशीला नवांग्राम, राजेंद्र कौर सोड़ी, निलाम कुमारी बारिंया, नेहाकुमारी रतवाड़ी,हरमेश कुमार पंजैंरा,भाग सिंह कुण्डलस हरीपुर संडोली, ममता देवी लोदीमाजरा, बलविंद्र रामशहर, राम चंद्र धर्माणा, सोनू देवी भटोलीकलां, मीना कुमारी खिलियां, विजय कुुमार बघेरी, फुलां देवी लग, जीत कौर ढांगनिहली, प्रेम सिंह करसोली, जसविंद्र कौर घोलोवाल, धिरेंद्र सिंह सनेड़, तरसेम लाल ठाणा, प्रेमी देवी गुल्लरवाला सिंह अनेक पंचायतों के प्रधानगण उपस्थित थे।































