करोना महमारी के चलते जरूरतमंदों की सहायता हेतु विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 12 मई को
बददी 9 मई (शांति गौतम ) विश्व में करोना महामारी के चलते अमित सिंगला वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 12 मई मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने बताया कि 12 मई मंगलवार को यह रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि देश में महामारी के चलते जरूरतमंदों की सहायतार्थ यह शिविर लगाया जा रहा है, यही नहीं लौह पुरुष महाराणा प्रताप की जन्मजयंती के मौके पर भी इसका आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर के विशेष सहयोग कर्ता क्यूरटेक फॉर्मूलेशन व आई बी एन हर्बलस, एन यू जे इंडिया, प्रेस क्लब बददी बरोटीवाला सहित अन्य संस्थाएं सहयोग कर रही है।। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया है कि इस रक्तदान शिविर में अवश्य पधारें। उन्होंने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ के ब्लड बैंक की टीम इस मौके पर रक्त एकत्रित करेगी।






























