खेतों में पीड़ित किसानों से की मुलाकात
करनाल, आशुतोष गौतम (18 मई ) राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डा. सुनील पंवार ओलावृष्टि से नष्ट हुई सब्जी की फसलों का जायजा लेने किसानों के बीच पहुंचे। इस दौरान डा. पंवार गांव समौरा, खेड़ी मान सिंह, चुरनी, गढ़ी गुजरान और डिपो में किसानो से मिले और खेतों में जाकर सब्जी की फसलों का जायजा लिया। डा. सुनील पंवार ने बताया कि 3 दिन हुई पहले हुई ओलावृष्टि में समौरा के आसपास दर्जनों गांव में सब्जी की फसलों का 100 प्रतिशत नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि जहाँ देश इस वक्त महामारी से गुजर रहा है वही दूसरी और सब्जी के किसानों पर जो ये आपदा आन पड़ी है, यह बहुत ही दुखद है। किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि के बाद सरकारी अधिकारी उनके बीच आये थे लेकिन अब तक उनकी तरफ से कोई संतुष्टिजनक कार्रवाई नही की गई। डा. सुनील ने कहा कि सरकार को भावान्तर योजना के तहत किसानो को उनकी फसलों का पूरा दाम दिया जाना चाहिए या फिर प्राकृतिक आपदा विभाग से इन किसानों के नुकसान की भरपाई की जानी चाहिए जो कि लगभग 1000 एकड़ से ज्यादा सब्जी की फसल नष्ट हुई है। डा. पंवार ने कहा कि अगर जल्द ही किसानों की फसलों के मुआवजे बारे उचित कार्रवाई नही होती तो वे जल्द ही क्षेत्र के किसानों के साथ डीसी से मिलेंगे। इस मौके पर शिवकुमार, बलबीर सैनी, सोमनाथ, प्रवीण संधू, रोहित श्योराण, महेंद्र संधू, सोनी, सतीश कौशिक, विक्रमजीत, राजेश सैनी, धर्मपाल सैनी, मंजीत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

































